मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप

On: Monday, January 27, 2025 4:39 PM

टिकारी संवाददाता: अनुमण्डल प्रशासन के नेतृत्व में नप प्रशासन की टीम ने सोमवार को लंबे अरसे के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य रूप से शहर के बेलहड़िया मोड़ से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। टिकारी एसडीएम सुजीत कुमार, एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, नप ईओ राजेश झा सभी स्थानीय थाना के पुलिस बल के साथ सड़क पर जेसीबी के साथ सड़क पर उतरे और फुटपाथ को खाली कराया। अतिक्रमण हटाओ टीम के सड़क पर उतरते ही फुटपाथी दुकानदार अपनी अपनी दुकान समेटकर भागते नजर आए। बेलहड़िया मोड़ पर अतिक्रमण हटाते हुए कई लोगो से जुर्माना भी वसूला गया। एसडीएम एवं एसडीपीओ ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा अतिक्रमण किये जाने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा बेलहड़िया मोड़ से दुर्गा स्थान तक अतिक्रमण हटाने का दावा किया गया है। लेकिन स्थानीय नागरिकों की माने तो बस स्टैंड से दुर्गास्थान तक अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति की गई है। अभियान में लोक स्वच्छता पदाधिकारी ऋषभ कुमार, टैक्स दरोगा कमलेश शुक्ला, प्रभारी सफाई निरीक्षक नारायण सिंह, सतीश कुमार सहित नप के सभी सफाईकर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |