मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया रेलवे स्टेशन पर 9 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

On: Wednesday, March 5, 2025 4:00 PM

देवब्रत मंडल

गया। बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट गया ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

प्लेटफार्म पर संदिग्ध गतिविधि देख हरकत में आई आरपीएफ

मंगलवार सुबह 8:35 बजे, आरपीएफ मानपुर की टीम गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस बल को देखकर घबराने लगा और तेजी से प्लेटफार्म के दिल्ली छोर की ओर बढ़ने लगा। संदिग्ध हरकतों को देखते हुए आरपीएफ जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शंकर चौधरी (28 वर्ष), पिता प्रभु चौधरी, निवासी मई, थाना नीमचक बथानी, जिला गया के रूप में हुई। जब आरपीएफ ने उसके पिट्ठू बैग की जांच की तो उसमें 18 केन बियर (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) और 375 मिलीलीटर की एक बोतल देसी शराब बरामद हुई। कुल मिलाकर 9.375 लीटर अवैध शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,620 है।

आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

आरपीएफ ने मौके पर ही अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जीआरपी थाना, गया को सौंप दिया गया, जहां आरपीएफ ओपी मानपुर के उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 61/2025 दर्ज किया गया। मामला बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत पंजीकृत किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सतर्क के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि रेलवे स्टेशन को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |