न्यूज शेयर करें

बाजे गाजे के साथ हुआ स्वागत ,मुखिया के घर महिलाओं ने उतारी आरती

टिकारी संवाददाता: जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत मां तारा नगरी केसपा मे बुधवार को फ्रांस के 10 पर्यटकों का दल गांव पहुंचा। जंहा सर्वप्रथम पंचायत के मुखिया इंद्रमणी देवी ने अपने घर सभी पर्यटकों और अतिथियों का बाजे गाजे के बीच स्वागत और महिलाओं द्वारा पर्यटकों का अछत चंदन लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद टूरिस्ट गाइड संचालक राकेश के नेतृत्व मे गांव में बिराजमान अति प्राचीन मां तारा देवी मंदिर गए और दर्शन किया। नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं के जल रहे अखंड दीप और परिसर में बिखरे पड़े मूर्तियों को देखा और जानकारी ली। इस अवसर पर मंदिर परिसर में संगीत कलाकार डा. सुबोध शर्मा के नेतृत्व मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे लोकगीत, भजन आदि का पर्यटकों ने आनंद उठाया।

मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थानीय ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यटकों का स्वागत किया गया। इसके बाद बीच गांव स्थित भगवान गौतम बुद्ध की आदम कद प्रतिमा, गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु आदि देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन किया। संचालक सह द्विभाषी राकेश कुमार ने पुरातत्ववेत्ता डा. शत्रुघ्न दांगी, इतिहास के जानकार प्रो. अरुण शर्मा एवं हिमांशु शेखर से उक्त प्रतिमाओं की महत्ता की जानकारी लेते हुए के बारे में पर्यटकों को विस्तार से जानकारी दी। प्रो अरुण शर्मा ने पर्यटकों को गांव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित कराया। टीम लीडर महिला पर्यटक लिंडा ने फ्रेंच भाषा में गांव की ऐतिहासिकता से अपने दल को परिचित कराया।

लिंडा विगत चालीस वर्षों से भारत भ्रमण पर आ रही है। उन्हें भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है, एवं सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव रखती है, उन्हें हिंदू और बौद्ध धर्म के प्रति गहरी आस्था है। लिंडा ने विजिटर बुक मे अपने विचारों को उल्लेखित भी किया। गांव भ्रमण के बाद अतिथियों के स्वागत में ग्रामीणों द्वारा की गई भोज में सभी पर्यटक शामिल हुए और गांव का परंपरागत भोजन किया।साथ ही स्थानीय निवासी हिमांशु शेखर के घर जाकर घर की बनावट, घरेलू सामान आदि की पर्यटकों ने जानकारी ली। इस अवसर पर ग्रामीणों के स्वागत से सभी अतिथि बेहद खुश नजर आये। अंत मे पर्यटकों को सामूहिक विदाई दी गयी। जिसके बाद सभी बोहिया गये। जंहा खेतीबारी के बारे में नज़दीक से जानकारी ली और फसलों को देखा। गाइड राकेश कुमार ने अधिक उपज वाले विभिन्न फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। हिमांशु शेखर ने कहा है कि केसपा गांव में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। सरकार को इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामजी शर्मा, मुन्ना शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, पिंकू शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामाकांत शर्मा, रघुवेन्द्र शर्मा, डा. मृत्युंजय कुमार, प्रमोद कुमार बर्मा, अशोक कुमार सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Categorized in:

Gaya, World,

Last Update: October 18, 2023

Tagged in:

,