मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मध्य विद्यालय नारायणपुर में स्थानांतरित शिक्षक को दी गई औपचारिक विदाई, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट

On: Wednesday, July 30, 2025 12:56 PM

डुमरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नारायणपुर में कार्यरत शिक्षक नरेंद्र चौधरी के स्थानांतरण के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिह्न स्वरूप डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई, जिसने वातावरण को भावुक कर दिया। छात्राओं ने गीतों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक सीधेश्वर ठाकुर, बिनोद कुमार, उर्मिला कुमारी, सूफ़ी प्रवीण, पप्पू कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नरेंद्र चौधरी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके योगदान और अनुशासनप्रिय कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |