मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: तिलक से एक दिन पहले युवक की संदिग्ध मौत, शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं

On: Tuesday, May 6, 2025 4:44 AM

फतेहपुर (गया)। शादी से ठीक पहले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित डुमरी तपसा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के आहार (तालाब) के पास 24 वर्षीय युवक अशोक कुमार यादव का शव बरामद हुआ। अशोक की तिलक की रस्म 7 मई को थी, और 10 मई को उसकी बारात सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला गांव जानी थी। घर में शहनाइयों की तैयारी चल रही थी, लेकिन एक झटके में सब कुछ बर्बाद हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार अशोक सोमवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। लोगों ने सोचा वह तिलक की तैयारियों में व्यस्त होगा, लेकिन देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रातभर उसे ढूंढा गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब आहार की ओर गए, तो वहां एक झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया – अशोक का शव पिंड के पास पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी की खुशियों से गुलजार घर अब मातम का केंद्र बन गया है।

मौके पर पहुंची फतेहपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मौत पूरी तरह से संदिग्ध मानी जा रही है।

क्या यह हत्या है या हादसा? पुलिस जांच में जुटी
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाज़ी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों के मुताबिक अशोक बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

तिलक की पूर्व संध्या पर युवक की लाश मिलना महज इत्तेफाक या किसी साजिश का हिस्सा?
इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या अशोक की हत्या की गई या यह कोई सुनियोजित साजिश थी? क्या यह कोई रंजिश थी या फिर कोई और वजह? फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मगध लाइव न्यूज़ इस सनसनीखेज घटना पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |