मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अमृत भारत स्टेशन योजना: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास

On: Sunday, February 25, 2024 1:55 PM
गुरारू रेलवे स्टेशन (मॉड्यूल तस्वीर)

सोमवार को प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी Video Conferencing के माध्यम से देशभर में 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास करेंगे। इस योजना के अंतर्गत, डीडीयू-कोडरमा रेलखंड के डीडीयू मंडल के गुरारु, रफीगंज, और डेहरी ऑन सोन स्टेशन भी शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वीरेंद्र कुमार के अनुसार, पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में कुल 38 स्टेशनों का पुनर्विकास होगा, जिसकी लागत ₹3029 करोड़ आंकी गई है। इसमें 29 आरओबी और 50 आरयूबी/एलएचएस का भी शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। बिहार में 22, झारखंड में 14, और उत्तर प्रदेश में 2 स्टेशनों का पुनर्विकास होगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, यात्रियों की सुविधा, सुगमता, और सुरक्षा के लिए आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें स्टेशन भवनों का निर्माण, प्रवेश और निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत और निर्देश बोर्ड, और उद्घोषणा प्रणाली का सौंदर्गीकरण शामिल है।

डीडीयू मंडल में ₹715 करोड़ की लागत से विकास कार्य होगा, जिसमें डेहरी ऑन सोन, बिक्रमगंज, पीरो, रफीगंज, गुरारू, नबीनगर, हैदर नगर, और मोहम्मदगंज स्टेशनों पर विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा, 11 नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज और 18 आरयूबी/एलएचएस का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |