मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

खिजरसराय के उत्कर्ष बैंक लूटकांड में शामिल एक आरोपी को लूट के हिस्से की राशि और हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: Thursday, February 22, 2024 3:54 PM

गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खिजरसराय थाना क्षेत्र के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटा हुआ पैसा, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतुस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

आरोपी का नाम सुरेश चौधरी है, जो नवादा जिले का रहने वाला है। उसने खिजरसराय थाना क्षेत्र में स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9 फरवरी को लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक में घुसकर 8.46 लाख रुपये की लूट की थी।

गया एसएसपी आशीष भारती  ने इस घटना को गंभीरता से लिया और एक विशेष टीम का गठन करके अपराधियों की तलाश शुरू की। टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुरेश चौधरी केनी पहाड़ के तपसी बाबा शिव मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल और हथियार के साथ छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और उसका तलाशी लिया। उसके पास से लूटी गई राशि में से 26000 रुपये, एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतुस, एक सैमसंग का मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर BR-27S-4995 है, बरामद हुए।

लूटकांड आरोपी सुरेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसने इसी हथियार और मोटरसाइकिल का उपयोग करके बैंक लूटा था। उसे लूटी गई राशि में से 50000 रुपये का हिस्सा मिला था। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया की गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दो अपराधिक मामले में संलिप्तता पहले भी पाई गई है। लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |