मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गणतंत्र दिवस परेड से वापसी पर एनसीसी कैडेट्स का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

On: Wednesday, February 7, 2024 1:23 PM

देवब्रत मंडल

दिल्ली में रिपब्लिक-डे परेड और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लौटे गया ज़िले के विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी कैडेटों का गया जंक्शन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स अपने सपने को पूरा करने में सफल हुए। इस मौके पर 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने बताया कि एनसीसी नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये लगभग 2 हजार कैडेट्स के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। उन्होंने ने बताया कि कड़ी मेहनत करके एनसीसी कैडेटों ने अपने जिला,बटालियन एवं कॉलेज का नाम रोशन किया। इसमें एनसीसी कैडेट्स प्रीति कुमारी,प्रिंयका कुमारी,सुंदरम कुमार,निखिल कुमार,युवराज कुमार,विवेक राज दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था।इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला,सूबेदार मेजर अम्लेनंदु मंडल, सुबेदार संतोष कुमार, हवलदार राहुल, हवलदार महेश, हवलदार रोहतास कुमार ने खुशी जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम | बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, साइड देने के विवाद में जमकर बवाल |