मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में एक जेनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से 40हजार नगदी समेत करीब 12 लाख का सामान जलकर राख

On: Thursday, January 25, 2024 5:05 PM

अजीत कुमार ,बेलागंज

प्रखंड के रौना बाजार स्थित एक जेनरल स्टोर सह श्रृंगार दुकान में बुधवार की देर रात आग लगने से गल्ले में रखें 40हजार नगदी और लगभग 12लाख रुपए मूल्य के मूल्यवान सामान जलकर राख हो गया।आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी और जेनरल स्टोर संचालक जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया।रात को लगभग तीन बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने सूचित किया कि आपके जेनरल स्टोर से धुआं निकल रहा है।जब हमलोग वहां पहुंचे तो दुकान का ताला खोल कर देखा सारा सामान जलकर भस्म हो गया है। दुकान मालिक ने बताया कि जेनरल स्टोर सह श्रृंगार दुकान के गल्ले में रखें 40हजार नगदी और श्रृंगार,साज-सज्जा के सामानों,नये-नये कपड़े,पूजा पाठ की सामग्री, बर्तन सहित तमाम मूल्यवान सामान जल गए। आग लगने से लगभग बारह लाख रुपए का नुक़सान का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर |