मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को आरपीएफ़ ने किया गिरफ्तार

On: Wednesday, January 17, 2024 1:54 PM

देवब्रत मंडल

गया आरपीएफ़ की टास्क टीम ने मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा 17 बोरी डीएपी खाद गिरा दिया गया था। जब पुलिस गश्ती दल को देखा तो खाद को झाड़ी में छोड़कर भाग गए थे। खाद को बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट गया में कांड संख्या दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में गुप्त सूचना पर इस मामले में संलिप्त दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। जिसने घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम उजागर किया था। जिसमें एक टास्क टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार उर्फ हिला पंपूपर गोपालगंज रोड मानपुर थाना बुनियादगंज जिला गया का रहने वाला है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मात्र ₹300 की मजदूरी के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ठेकेदार और परिजनों पर हमले का आरोप | मगध रेंज में ‘सिंघम’ की धमाकेदार वापसी: आईपीएस विकास वैभव ने संभाला आईजी का पदभार, अपराधियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी | आधी रात को ‘मौत’ का तांडव: गया में तंत्र-विद्या के शक में वृद्धा की बेरहमी से हत्या, एक अन्य महिला की हालत नाजुक | गया में डीलरों की लंबित ‘मार्जिन मनी’ पर बनी सहमति, 8 माह के बकाया भुगतान की प्रक्रिया तेज | रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत |