मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केंद्रीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जीवनी,संघर्ष तथा विचारों से छात्रों को अवगत कराया गया

On: Friday, January 12, 2024 2:20 PM

✍️देवब्रत मंडल

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।’ ये विचार हैं स्वामी विवेकानंद के जो आज की युवा पीढ़ी को नई उर्जा और रचनात्मकता से भर देते हैं।प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया में भी राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों को उनके थीम के साथ छात्रों के मध्य आयोजित कराया गया। इनमें मैराथन दौड़, संगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, योगा-सह-मेडिटेशन सेशन, स्टूडेंट एंकर,स्टूडेंट गेस्ट इत्यादि रुचिकर गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें छात्रों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता’ ने दीप प्रज्ज्वलन किया तथा शिक्षक व छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को योगाभ्यास, मेडिटेशन कराया गया व विडियो दिखा कर स्वामी विवेकानंद की जीवनी, संघर्ष तथा विचारों से छात्रों को अवगत कराया गया। प्राचार्य ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि- हमारे युवा उर्जावान तथा रचनात्मक है, वे अपनी क्षमता का उचित उपयोग करके नए विचार, नयी उर्जा, नयी कल्पना और उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं और एक समर्थ तथा मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |