मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा , पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना

On: Saturday, January 6, 2024 4:26 AM

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। वे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में हुए आकस्मिक मृत्यु के पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पहाड़पुर पंचायत के रातों गांव के रहने वाले रवि मांझी पिता मुंशी मांझी जो मुंबई में रहकर काम करते थे। काम करने के दौरान अचानक बीमार पड़ने और इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मांझी जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी अंचल कुमार उर्फ उपेंद्र यादव ने बताया की मृतक रवि मांझी एक सामांजिक व्यक्ति थे। मुंबई में रहकर काम कर रहा था इस दौरान उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


तत्पश्चात मांझी जी ने फतेहपुर प्रखंड के सर्वोदय पुरी गांव पहुंचे जहां एक आगलगी की घटना के शिकार मृतक मुंशी मांझी और पत्नी बसंती देवी के परिजनों से मिले साथ ही अंबातरी पंचायत के पूर्व मुखिया देवनंदन यादव के शोक संतप्त परिवारों से भी जाकर के मिले और ढाढस दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनाराम मांझी ने बताया की देवनन्दन यादव निर्भिक और निडर मुखिया रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से जिलाधिकारी से बात कर आपदा राहत देने को कहा। साथ उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा कि जो भी बिहार सरकार से सरकारी प्रावधान के तहत मदद है वह सभी मदद उपलब्ध कराया जाएगा और आकस्मिक मृत्यु आपदा लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। दुख के इस घड़ी में सभी लोग साथ में है ।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी , जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी , फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी, आयुष पासवान, मनोज मांझी, भाजपा नेता कृष्ण सिंह, रामविलास मांझी, सुनील मांझी, सुरेश मांझी, मोहम्मद केसर आलम, कुलदीप मांझी, पिंटू मांझी सहित कई अन्य हम पार्टी के कार्यकर्ता साथ रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब | औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग |