मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: Thursday, September 26, 2024 3:45 PM

रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

डुमरिया: प्रखंड क्षेत्र के मैगरा थाना के सामने कालिदाह नदी के पास एक दर्दनाक हादसे में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिकुआ कला गांव निवासी 35 वर्षीय सुदर्शन भुईया, पुत्र गनौरा भुईया, के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुदर्शन भुईया कालीदह नदी पार कर रहे थे, जब वे बांस के सहारे लगाए गए बिजली के तार से टकरा गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर डूमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब इलाके में बिजली कनेक्शन उपलब्ध है, तो फिर बांस के सहारे बिजली के तार क्यों ले जाए जा रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर बांस के खंभों से बिजली के तार नदी पार करवाए गए हैं, जो बारिश के मौसम में लटकने लगे हैं और कई जगहों पर खतरे का कारण बन गए हैं।

सूचना मिलते ही मैगरा थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार और भदवर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। डूमरिया के बीडीओ द्वारा आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने शव उठाने की अनुमति दी।

इस घटना ने इलाके में बिजली आपूर्ति की लापरवाहियों और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन |