मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फल्गु में पानी के तेज बहाव से अफरा तफरी, पितामहेश्वर घाट के पास डूब रही महिला की बचा ली गई जान

On: Wednesday, September 25, 2024 4:46 PM

बुधवार को सिविल लाइन थाना को सूचना मिली कि पितामहेश्वर घाट के नजदीक फल्गु नदी में अचानक पानी के तेज बहाव के कारण कुछ लोग बह रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना और डायल 112 के पुलिस अधिकारी व कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता और साहस का परिचय देते हुए नदी में उतरकर पानी में बह रही एक महिला को डूबने से बचा लिया तथा उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे उनकी जान बच सकी।

तत्पश्चात, वहां उपस्थित लोगों से पूछ-ताछ की गई और नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन अन्य किसी व्यक्ति के बहने की कोई सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाली 45 वर्षीय महिला अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। गया पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए उक्त महिला के परिजनों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |