मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्वास्थ्य पखवारा अभियान: बेलागंज में आयुष्मान कार्ड निर्माण का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर

On: Monday, September 23, 2024 3:24 PM

अजीत कुमार ,बेलागंज

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक, देशभर के सभी छोटे और बड़े स्वास्थ्य केंद्रों में ‘स्वास्थ्य पखवारा’ के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बेलागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन कर इस अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में मुकेश कुमार ने कहा कि आयुष्मान योजना केंद्र सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर जरूरतमंद नागरिक को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिले, ताकि कोई भी नागरिक आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे। मुकेश कुमार ने यह भी बताया कि आयुष्मान योजना के तहत बीपीएल परिवारों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सके।

इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, बेलागंज सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार, डॉ. सहनाद, और कई अन्य प्रमुख लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक शर्मा, दीपक कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, बीसीएम विवेकानंद विवेक, और बड़ी संख्या में आशा और ममता कर्मी सहित कई लाभान्वित उपस्थित थे।

यह अभियान सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों का भी विशेष योगदान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |