मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया

On: Thursday, September 10, 2026 3:12 AM
1788947940685

महताब अंसारी

कोंच/गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार रमण को कोंच प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उनके विरुद्ध प्राप्त परिवाद की जांच जिला निगरानी धावा दल द्वारा की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें कोंच के अतिरिक्त प्रभार से हटाने का निर्णय लिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि निष्पक्ष प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने तथा विभागीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अभय कुमार रमण वर्तमान में टिकारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं और कोंच का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गुरारु के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रणजीत कुमार को अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त कोंच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का संपूर्ण प्रभार, वित्तीय अधिकारों सहित, अगले आदेश तक सौंप दिया है। उन्हें अविलंब कोंच कार्यालय का वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। आदेश की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) सह संयोजक निगरानी कोषांग, अनुमंडल पदाधिकारी टिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोंच सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अभय कुमार रमण के विरुद्ध विभिन्न आरोपों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और आमरण अनशन भी हुआ था। इसी बीच जांच प्रक्रिया जारी रहने के दौरान विभाग ने यह प्रशासनिक आदेश जारी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |