शिक्षा समाचार
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार रमण के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला निगरानी धावा दल द्वारा किए जाने के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया ने उन्हें कोंच के अतिरिक्त प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। जांच पूरी होने तक गुरारु के बीईओ रणजीत कुमार को कोंच का वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई निष्पक्ष प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए की गई है।







