कोंच (गया)। कोंच थाना में थानाध्यक्ष स्तर पर बदलाव किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
नए आदेश के तहत आलोक रंजन को कोंच थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वर्तमान थानाध्यक्ष सुदेह कुमार को मेडिकल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही नए थानाध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने की संभावना है।
सुदेह कुमार ने कोंच थाना में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में पुलिस-जन संवाद को भी मजबूती मिली।
वहीं, नए थानाध्यक्ष आलोक रंजन के आगमन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है। विभागीय स्तर पर हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






