मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार

On: Wednesday, June 10, 2026 10:33 AM

बेलागंज (गया)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग (विजिलेंस टीम) ने गया जिले के बेलागंज में एक बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर बेलागंज थाना क्षेत्र के एक चौकीदार को ₹9,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो बेलागंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात है।

केस डायरी और पैरवी के नाम पर मांग रहा था रकम

गिरफ्तार चौकीदार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला साल 2023 के एक पुराने केस (कांड संख्या 689/23) से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि चौकीदार मनीष कुमार इस मामले में मदद करने और पैरवी के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित व्यक्ति रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग (Vigilance Department) से कर दी।

अस्पताल परिसर में बिछाया गया जाल, ऐसे दबोचा गया आरोपी

निगरानी विभाग ने शिकायत मिलने के बाद मामले का गुपचुप तरीके से सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित बुधवार को बेलागंज थाना के समीप स्थित अस्पताल परिसर में चौकीदार मनीष कुमार को ₹9,000 की राशि देने पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।

थाना परिसर में मचा हड़कंप: दिनदहाड़े हुई इस गिरफ्तारी के बाद बेलागंज थाना परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी विजिलेंस टीम

सफल छापेमारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी चौकीदार मनीष कुमार को हिरासत में लेकर तुरंत अपने साथ पटना मुख्यालय के लिए रवाना हो गई, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विजिलेंस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और इस मामले में संलिप्त अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |