मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

On: Sunday, June 7, 2026 5:23 PM

बाराचट्टी (गया)। बाराचट्टी थाना क्षेत्र की जयगीर पंचायत के अंजनियाटांड़ गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान पंकज विश्वकर्मा की पत्नी लीला देवी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं।

दो साल पहले हुई थी शादी, एक मासूम बेटा भी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का मायका रफीगंज क्षेत्र में है। लगभग दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी अंजनियाटांड़ निवासी पंकज विश्वकर्मा के साथ हुई थी। दोनों का एक दो वर्षीय पुत्र भी है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद पता चला कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना की पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH), गया भेज दिया है।

थानाध्यक्ष का बयान: “प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल मायके पक्ष या किसी अन्य तरफ से कोई लिखित आवेदन (FIR) प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

घर छोड़कर भागे ससुराल वाले, तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद से ही मृतका के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर बंद कर फरार हो गए हैं। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर चल रही है और फरार परिजनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |