मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़

On: Sunday, March 22, 2026 5:29 PM

गया जी (गुरपा): गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरहोर टोला के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण 11KV हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिरहोर टोला के समीप की है। यहाँ दो खंभों के बीच 11KV की लाइन का तार काफी नीचे झूल रहा था। खेत में चारा चर रहे मवेशी अनजाने में इस मौत के जाल (झूलते तार) के संपर्क में आ गए। देखते ही देखते करंट की तीव्रता ने 6 भैंसों को मौत की नींद सुला दिया।

गरीब किसानों की कमर टूटी

इस हादसे ने पशुपालकों की मेहनत और उनकी आजीविका पर वज्रपात किया है। मरने वाले मवेशियों में गुरपा थाना क्षेत्र के कठौतिया केवाल गांव के रहने वाले कैलाश यादव पिता धनराज यादव की 5 भैंसें और अशोक यादव की 1 भैंस शामिल है।
इन गरीब किसानों के लिए ये मवेशी ही उनकी संपत्ति और आय का मुख्य साधन थे। एक झटके में बिजली विभाग की सुस्ती ने इन्हें लाखों का नुकसान पहुँचा दिया है।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप: “सिर्फ तार खींचे गए, देखभाल कभी नहीं हुई”

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। स्थानीय लोगों ने मगध लाइव को बताया कि जब से इस इलाके में बिजली आई है, विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मेंटेनेंस (देखभाल) के लिए यहाँ नहीं फटका। तार सालों से नीचे झूल रहे थे, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई मरम्मत नहीं की गई। आज इसी लापरवाही ने हमारे बेजुबानों की जान ले ली।

पुलिस मौके पर, विभाग अब भी मौन

घटना की सूचना मिलते ही गुरपा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अब तक बिजली विभाग के किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है।
सवाल तो बनता है: क्या विभाग किसी इंसान की जान जाने का इंतजार कर रहा था? इन गरीब पशुपालकों को उनके नुकसान का मुआवजा कौन देगा?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |