मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में अवैध बालू खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 24 ट्रैक्टर जब्त, 1.33 करोड़ का जुर्माना, माफियाओं में हड़कंप

On: Saturday, January 17, 2026 2:34 PM

बिहार के गया जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के कड़े रुख और दिशा-निर्देशों के बाद खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पिछले 24 घंटों के भीतर माफियाओं के सुरक्षित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस विशेष अभियान में प्रशासन ने न केवल 24 ट्रैक्टरों और एक मोटरसाइकिल को जप्त किया, बल्कि अवैध खननकर्ताओं पर एक करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाकर उनके सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है।

अभियान की सबसे बड़ी सफलता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भदेजा गांव के समीप फल्गु नदी के तट पर मिली। यहाँ बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध उत्खनन की गुप्त सूचना के आधार पर जब खनन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से धावा बोला, तो माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी दल की भनक लगते ही खननकर्ता मौके से फरार होने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर बालू से लदे और खनन में प्रयुक्त हो रहे 18 ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया। नदी के स्वरूप को क्षति पहुँचाने और अवैध खनन के जुर्म में इन खननकर्ताओं पर 1.09 करोड़ रुपये तथा वाहनों पर 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो जिले में अब तक की सबसे बड़ी दंडात्मक कार्यवाइयों में से एक मानी जा रही है।

इसी क्रम में बोधगया थाना क्षेत्र के तितौया ग्राम में भी खनन और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। यहाँ अवैध परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को मौके से पकड़ा गया, जबकि एक अन्य ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। प्रशासन ने इन तीनों वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। परैया थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टरों को जप्त कर उन पर दो लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। वहीं, भदवर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध खनन में जुटे एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को जप्त कर उन पर एक लाख दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

जिला प्रशासन की इस सुनियोजित कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला खनन पदाधिकारी ने इस अभियान की पुष्टि करते हुए चेतावनी जारी की है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त सफेदपोश हो या माफिया, किसी को भी रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज होगा तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में सभी जप्त वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है और वाहन स्वामियों व चालकों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |