मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हम पार्टी के नेता सुरेन्द्र मांझी का महावीर कैंसर संस्थान पटना में इलाज के दौरान निधन; क्षेत्र में शोक की लहर

On: Wednesday, December 24, 2025 2:50 PM

मोहनपुर । गया जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत केवला पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं हम पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मांझी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मोहनपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र मांझी लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में चल रहा था, जहां से चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एक दिन पूर्व महावीर कैंसर संस्थान में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी  ने PMCH पटना पहुंचकर सुरेन्द्र मांझी से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद भी उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

सुरेन्द्र मांझी की गिनती हम पार्टी के जमीनी और सक्रिय नेताओं में होती थी। पैक्स अध्यक्ष के रूप में उन्होंने किसानों, गरीबों और जरूरतमंद वर्गों के हित में कई अहम कार्य किए। संगठनात्मक स्तर पर भी वे पार्टी को मजबूत करने में लगातार सक्रिय रहे, जिससे क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी।

उनके निधन पर हम पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम |