मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास गिरफ्तार

On: Thursday, December 4, 2025 4:32 PM

गया जिला पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बुधवार को एक अहम सफलता मिली। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास को बुनियादगंज–खिजरसराय मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई गंभीर कांडों में संलिप्तता का आरोप है तथा वह वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था।

गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा गया नक्सली

प्रभारी एसएसपी, (गया) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 4 दिसंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अतरी थाना क्षेत्र का वांछित नक्सली उत्तम राम किसी वाहन से अतरी की ओर आ रहा है। सूचना को वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर तत्काल टीम गठित की गई।
SDPO वजीरगंज के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना पुलिस, अन्य पदाधिकारी एवं STF के जवानों ने बुनियादगंज–खिजरसराय रोड पर नाका बंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बलों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान उत्तम राम उर्फ राजेश दास, पिता रामबालक राम, निवासी बहोरमा, थाना अतरी (गया) के रूप में बताई।

2016 के बेस कैंप हमला कांड में प्रमुख भूमिका

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम कई जघन्य नक्सली कार्रवाइयों में सामने आया है। 5 सितंबर 2016 को बुढ़ी पैमार नदी के पास निर्माणाधीन बेस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट कर रुपया और मोबाइल लूट लिया गया था। लेवी न मिलने पर नक्सलियों ने निर्माण मशीनों में तेल छिड़ककर आग लगा दी थी।
इस संबंध में दर्ज मुफस्सिल थाना कांड संख्या 412/16 में उत्तम राम की संलिप्तता पाई गई थी। गिरफ्तारी के भय से वह माहिर तरीके से लगातार फरार चल रहा था।

आपराधिक गतिविधियों का विस्तृत इतिहास

गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, हत्या की कोशिश, विस्फोटक अधिनियम, हथियार अधिनियम, दंगा, लूट, धमकी, आगजनी सहित UAPA और CLA एक्ट की गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ सिरदल्ला, फतेहपुर, खिजरसराय, मुफस्सिल और अतरी थानों में आठ से अधिक कांड दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है और कई अभियानों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा है।

अबतक 15 आरोपी नक्सली पकड़ाए, छापेमारी जारी

SSP गया ने बताया कि इस कांड में पूर्व में 15 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उत्तम राम की गिरफ्तारी इस प्रकरण की बड़ी कड़ी है।
अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में विशेष छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में नक्सली नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

गिरफ्तारी अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साहसिक और समयबद्ध प्रयास की सराहना करते हुए SSP ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल |