मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोलकाता में सम्मानित हुए गया के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रूपक सिन्हा, फोटोग्राफी में 40 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान

On: Tuesday, November 11, 2025 3:48 PM

गया: कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित बंगाल फोटो एक्सपो 2025 में गया के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रूपक सिन्हा को उनके चार दशक लंबे फोटोग्राफी करियर में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान बंगाल फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से उन्हें सैकड़ों छायाकारों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन एवं झारखंड फोटोग्राफिक्स एसोसिएशन (सेंट्रल) के अध्यक्ष बापी घोषाल, बंगाल फोटोग्राफिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव सहित देशभर के वरिष्ठ छायाकार मौजूद थे। सभी ने रूपक सिन्हा के लंबे फोटो-जर्नलिज्म करियर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कैमरे के माध्यम से समाज और पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

रूपक सिन्हा की तस्वीरें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और प्रदर्शनियों में प्रकाशित एवं प्रदर्शित हो चुकी हैं। वे कई फोटो कार्यशालाओं में प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनकी फोटोग्राफी न केवल तकनीकी दृष्टि से उत्कृष्ट है, बल्कि उसमें समाज की संवेदनाओं और यथार्थ का जीवंत चित्रण दिखाई देता है।

उल्लेखनीय है कि बंगाल फोटो-वीडियो एक्सपो की यह तीसरी कड़ी थी, जो 9 से 11 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इस एक्सपो में देशभर से आए लगभग 25 हजार फोटोग्राफर जुड़े हुए हैं, जो फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन में एक ही छत के नीचे कैमरा, लाइट, लेंस, स्टूडियो इक्विपमेंट्स और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़ी अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध कराई जा रही हैं।फोटोग्राफी जगत में रूपक सिन्हा के इस सम्मान ने गया और पूरे बिहार के पत्रकारिता समुदाय को गौरवान्वित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |