मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में छठ का प्रसाद पहुंचाने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

On: Tuesday, October 28, 2025 2:51 PM

गया। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के बीच गया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छठ का प्रसाद लेकर अपने परिवार के घर जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गया–रजौली मुख्य सड़क मार्ग पर सिमराही के महावीघा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम हुआ।

मृतकों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव निवासी कमलेश कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर छठ का प्रसाद पहुंचाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गया पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग भी दहल उठे। छठ के पावन दिन इस तरह की दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से पर्याप्त नियंत्रण नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |