मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की रौनक, बच्चों ने रंगोली और चित्रों से सजाई स्कूल प्रांगण

On: Sunday, October 19, 2025 5:47 AM

फतेहपुर: दीपावली पर्व की तैयारियों के बीच यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर दीपों की झिलमिलाहट और बच्चों की सृजनात्मकता से एक अलग ही छटा बिखेरता नजर आया।

छात्र-छात्राओं ने दीपावली थीम पर आधारित विभिन्न कलाकृतियाँ तैयार कीं, जिनमें भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन, दीप सज्जा और रोशनी के उत्सव जैसे दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह को देखकर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उनकी जमकर सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं और त्योहारों के प्रति सम्मान एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक अध्यापिकाएँ गीतांजलि कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, शबनम कुमारी और कल्याणी कुमारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में सुलेखा कुमारी, दिव्यांशु कुमार, आयुषी कुमारी, आयुष्मान कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता से दीपावली की थीम को जीवंत बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया के चाकंद में भीषण आगलगी, घर में झुलसकर दंपति की मौत  | बेलागंज में सख्त वाहन जांच, 10 वाहनों से ₹91 हजार का जुर्माना, कई वाहन जब्त | गया के खिजरसराय में करंट से तीन की मौत, प्रशासन ने हाईटेंशन तार टूटने की खबरों को किया खारिज | वज़ीरगंज में जीविका का रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला: 1872 युवाओं का पंजीकरण, 938 को मिला रोजगार प्रस्ताव | आरा–गढ़हनी सेक्शन में मेमू ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा | गांधी मैदान में मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज़, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन | अब से कुछ ही देर में गांधी मैदान में सजेगा ज्ञान और संस्कृति का मंच, मगध पुस्तक मेला उत्सव का उद्घाटन | ब्रेकिंग न्यूज: करियादपूर बाजार पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी | गया में जमीन मालिकों को बड़ी राहत: 12–13 साल से रोक सूची में फंसी 6 जमीनें हुईं मुक्त | वायरल वीडियो पर जीतनराम मांझी का तीखा पलटवार, बोले— “मुसहर के बेटे को अब न बदनाम किया जा सकता है, न गुमराह” |