मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शराब तस्करी का भंडाफोड़: बोलेरो पर लदी 200 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

On: Wednesday, October 8, 2025 4:11 PM

नवादा। परनाडाबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुगलसराय गांव के पास बोलेरो गाड़ी पर लदी 200 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।अपर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन से शराब की खेप लाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव निवासी प्रिंस पांडेय (पिता – पिंटू पांडेय) के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिदिन चार से पांच बार शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने बोलेरो वाहन और बरामद शराब को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा |