मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2600 लीटर देशी शराब बरामद

On: Saturday, October 4, 2025 4:35 AM

गुरपा। थाना क्षेत्र के नौडीहा झुरांग पंचायत अंतर्गत कुंभियातरी गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह मद्य निषेध विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। विभागीय टीम ने 13 मोटरसाइकिल पर लदे 26 बोरी देशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की मात्रा करीब 2600 लीटर बताई जा रही है।

मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि झारखंड से 13 बाइक सवार शराब की खेप लेकर फतेहपुर की ओर तस्करी कर रहे थे। गश्ती दल को देखते ही तस्कर बाइक पटककर फरार हो गए। इसी दौरान कई बोरियां फट गईं और शराब बह गई। जो बोरी सुरक्षित मिलीं, उन्हें जब्त कर लिया गया है। करीब 400 शराब को जांच के लिए रखा गया है बाकी जब्त शराब की विनष्टीकरण कर दिया गया है।

निरीक्षक ने बताया कि सभी शराब तस्कर  बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |