मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

CUSB PhD Admission 2025-26: 23 विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर तक

On: Sunday, September 14, 2025 4:32 PM

गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार (CUSB) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने 23 विषयों में कुल 305 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि पीएचडी कार्यक्रमों में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांगजन (PwD) श्रेणियों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।

इन विषयों में उपलब्ध हैं सीटें
बायोइन्फरमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, एनवायर्नमेंटल साइंस, लाइफ साइंस, जियोलॉजी, ज्योग्राफी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, टीचर एजुकेशन, लॉ, मास कम्युनिकेशन, इंग्लिश, साइकोलॉजी, कॉमर्स, फार्मेसी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

यूजीसी नेट और अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को लाभ
परीक्षा नियंत्रक (सीओई) डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि जो उम्मीदवार UGC-NET, UGC-CSIR NET, GATE, GPAT, CEED या इसी तरह की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल हैं और जिनकी वैधता वर्तमान में बनी हुई है, वे यूजीसी विनियम 2022 के अनुसार केवल साक्षात्कार के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इस प्रक्रिया में साक्षात्कार को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने जून 2024 से पहले केवल नेट क्वालिफाई किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2025
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची: 26 सितंबर 2025
  • अंतिम प्रवेश सूची: 15 अक्टूबर 2025
  • आवेदन शुल्क: ₹800 (सामान्य/EWS), ₹500 (OBC/SC/ST/PwD)

उप-कुलसचिव (अकादमिक एवं परीक्षा विभाग) कुमार कौशल ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार https://cusbadm.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कार्यक्रमों, पात्रता मानदंडों और अन्य विवरण के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जानकारी उपलब्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |