मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मकान मालिक और किरायेदार बाहर, चोरों ने 10 लाख का माल उड़ा दिया

On: Wednesday, September 10, 2025 1:49 AM

टिकारी संवाददाता। शहर के बहेलिया बिगहा मुहल्ले में बंद पड़े एक घर से लाखों की संपत्ति चोरी हो गई। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब किरायेदार अपने कमरे का ताला खोलने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मऊ थाना क्षेत्र के चितौखर निवासी किशोरी साव ने बहेलिया बिगहा पशु मेला के समीप नया मकान बनवाया था। मकान के ऊपरी तल पर दो किरायेदार रहते थे। चार सितंबर को दोनों किरायेदार अपने-अपने घर चले गए थे, जबकि मकान मालिक परिवार सहित झारखंड के भुरकुंडा गए हुए थे।

मंगलवार सुबह लौटे किरायेदारों ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच करने पर पाया गया कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। तुरंत ही उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। किशोरी साव के परिवारजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवर, धातु के बर्तन, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर बैटरी समेत करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान गायब हैं।

घटना की सूचना डायल-112 और टिकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। स्वजनों ने आशंका जताई है कि चोर मकान के पीछे से अंदर घुसे होंगे, जहां खाली खेत में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मांगी गई है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने |