मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पटना रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से अधेड़ का शव बरामद, आत्महत्या या हादसा पर रहस्य बरकरार

On: Tuesday, August 19, 2025 1:41 AM

गया-पटना रेलखंड के प्राणपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक से पुलिस ने रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बेल्हाड़ी गांव निवासी राजकुमार राम दास (55 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना और रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंतःपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया।

बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दुर्घटना है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है।

वहीं मृतक के बड़े भाई छोटन राम दास ने बताया कि राजकुमार राम दास पिछले छह महीने से बीमार थे। उन्हें मुंह का कैंसर था, जिसके कारण वे न तो बोल पा रहे थे और न ही भोजन कर पा रहे थे। शनिवार की रात वे घर पर परिवार के साथ सोए थे, लेकिन सुबह कब घर से निकल गए, इसका पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उनका शव प्राणपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर मृतक ने संभवतः आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार | दानापुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियारों के जखीरे के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, पटना को दहलाने की थी साजिश | मसौढ़ी में अपराधियों का दुस्साहस: 14 वर्षीय किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, 5 लाख की रंगदारी के लिए 4 घंटे तक दी खौफनाक यातनाएं | बोधगया में सनसनीखेज वारदात: 36 घंटे से लापता 9 वर्षीय अनिकेत का मुहाने नदी से मिला शव, हत्या की आशंका | फतेहपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आज़ादी के जश्न की धूम: ‘न धर्म की बेड़ी, न जाति का भेद, यहां दिखी नए भारत की असली तस्वीर’ |