मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वोटर अधिकार रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल व तेजस्वी की एक झलक पाने को सड़क पर उमड़ा सैलाब

On: Monday, August 18, 2025 6:30 PM

फूलों की बारिश कर किया स्वागत

टिकारी संवाददाता: एसाईआर के खिलाफ शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा सोमवार की शाम टिकारी विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। गुरारू के डबुर में सभा के बाद अहियापुर के रास्ते यात्रा पंचानपुर पहुंचा। जहां महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, वीआईपी के नेताओं ने अहियापुर मोड़ से लेकर सीयूएसबी तक जगह जगह फूल मालाओं व बुके देकर नेताओं का स्वागत किया। एक राजद नेता के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से राहुल व तेजस्वी पर फूल बरसाया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा गूंजता रहा।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी व तेजस्वी यादव ने लोगो का अभिवादन किया वहीं कार्यकर्ता अपने मनपसंद उम्मीदवार का पोस्टर बैनर लहरा अपना समर्थन भी जताया रहे थे। यात्रा को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जगह जगह मुस्तैद थे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच राहुल व तेजस्वी के रैली में लगभग 5-6 किमी तक वाहनों का काफिला के बीच मीडिया वैन साथ चल रहा था।

पंचानपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण, धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा, सुशील शर्मा, लालू दांगी आदि नेताओं द्वारा राहुल व तेजस्वी के स्वागत में अलग अलग मंच का निर्माण किया गया था। जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता नेता के सम्मान में काफिला गुजरने तक वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ |