मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे स्टेशन पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रोटोकॉल का नहीं हुआ अनुपालन, एसएस ने कहा- यह उनका नहीं, तिरंगे का अनादर हुआ

On: Friday, August 15, 2025 4:02 PM

✍️देवब्रत मंडल

शुक्रवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मान देने के लिए कई जगह जगह पर आयोजन हुआ। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस झंडे के नीचे लोगों ने इसके मान सम्मान की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर करने की कसम खाई। वहीं पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।

यहां स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया लेकिन इस राष्ट्रीय उत्सव में प्रोटोकॉल का अनुपालन होते नहीं देखा गया। जब स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा था तो यहां न तो आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव उपस्थित थे और न ही गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ही उपस्थित हुए।हालांकि रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जावेद इकबाल और बल के जवान तथा रेल थाना से एक दो पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस संबंध में जब स्टेशन प्रबंधक श्री सिंह से पूछा गया कि क्या आरपीएफ और जीआरपी के थानाध्यक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था तो उन्होंने बताया कि आमंत्रण सभी को भेजा गया था और सभी की सुविधा को देखते हुए 10:00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम निर्धारित किया था लेकिन न तो आरपीएफ के इंस्पेक्टर और न ही जीआरपी के थानाध्यक्ष ही ध्वज को सलामी देने आए।

स्टेशन प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि ये उनका निजी कार्यक्रम नहीं था बल्कि राष्ट्रीय कार्यक्रम था तो दोनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ये उनका नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की बात थी। उन्होंने कहा दोनों पदाधिकारियों को प्रोटकॉल के तहत भी उपस्थित होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी पूर्व मध्य रेल के सीसीएम(पीएस) के साथ कई जोनल अधिकारी और डीडीयू मंडल के भी अधिकारी गया जंक्शन पर आए थे तो उस दिन भी आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी स्वयं उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने अपने अधीनस्थ एक सहायक उप निरीक्षक को भेज दिए।

इधर, ईस्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में यूनियन वरिष्ठ नेता मिथलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर गया शाखा के अध्यक्ष, सचिव के अलावा यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सीआईटी(प्रशासन) के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सीआईटी आर.आर. सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक-2 मिथिलेश कुमार आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इसके अलावा आरपीएफ पोस्ट, रेल थाना आदि कार्यालयों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त हरमंगत सिंह, रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित बल के पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उप मुख्यमंत्री का टेपा-फतेहपुर में जिला उपाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत | गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, एनआरआई महिला का चोरी हुआ iPhone और कैश बरामद, आरोपी गिरफ्तार | गया जंक्शन पर महिला यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहा झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई | छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान गया के CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, गांव में मातम | बेलागंज में नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, चार दिन पहले मां का हुआ था निधन | चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय अपराधी पकड़े गए, चोरी के दो ट्रॉली बैग बरामद | गया में विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप की पेंटिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने दिखाई कला की चमक | खिजरसराय में महिला पर लोहे की रॉड से हमला, सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: फुटओवर ब्रिज के नीचे से 84.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद | लोको कॉलोनी और खरखुरा कॉलोनी के 135 कर्मचारी आवास तोड़े जाएंगे, देखें परित्यक्त घोषित किए गए आवासों की सूची |