मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, भारी बारिश के कारण बह गया था शिवलिंग

On: Tuesday, August 5, 2025 4:11 PM

✍️देवब्रत मंडल

आस्था के इस मेले में अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। वो भी जब आस्थावान लोगों को यह लगने लगता है कि इनके(प्रभु) बिना कोई कुछ नहीं कर सकता है तो आस्था विश्वास में परिणत हो जाता है। ऐसा ही कुछ हो रहा है गया जी के रामशीला मोड़ के पास शिव मंदिर में।

बुधवार को इस मंदिर में भगवान शिव के भक्तों के द्वारा शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस अनुष्ठान के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। भक्तिमय वातावरण में भक्तों ने कलश में पवित्र जल भरकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा में काफी संख्या में नर नारी भक्तिभाव से शामिल हुए। कुछ देर तक रामशीला-प्रेतशिला रोड पर जाम की स्थिति बन गई थी।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु शिव शंकर की भक्ति पर आधारित गीतों के साथ नाचते गाते हुए चले जा रहे थे। मंदिर से निकली कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हो गई। मंदिर में शिवलिंग की स्थापना बुधवार को वैदिक अनुष्ठान के साथ की जाएगी। इसके बाद अगले दिन महापूजा, यज्ञ आदि के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अगले दिन भक्ति गीतों के साथ जागरण का कार्यक्रम भी होना है।

बता दें कि 26 मई को लगातार हुई बारिश के दरम्यान इस मंदिर का शिवलिंग अचानक टूटकर गहरे पानी में चला गया था। इसके बाद से स्थानीय लोग इस मंदिर में दूसरे शिवलिंग की स्थापना का निर्णय लिया। जिसमें कई लोगों का सहयोग लिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |