मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कविता: लू से बचें और सहेजें जीवन – शेखर

On: Friday, May 2, 2025 12:03 PM

“लू से बचें और सहेजें जीवन”
“शेखर “

तप रही धरती, जल रहा है गगन,
हवा हुई गरम, बढ़ गया तपन,
यह लू लिए आई है ,गर्मी की छन-छन।

धूप की चुभन, हवा की मार,
अब ज़रा गरम हवा और लू से बचाव पर करें विचार।

छांव की ओट में रहना अब प्यारा,
क्योंकि सूरज उगल रहा आग का अंगारा।
टोपी, छाता साथ में रखना,
सिर और तन को ढँक कर चलना ।

पानी पीते रहना है बार-बार,
प्यास लगे ना, फिर भी पानी पीने का रखें विचार।
नारियल पानी, नींबू रस है इस ऋतु प्यारा,
गर्मी में ये है सबसे बड़ा सहारा।

धूप में ना ,  ना दोपहर को निकले,
यदि निकले तो पूरा पानी पी ले,
जैसे डीजल पेट्रोल गाड़ी का ईंधन ,
बस वैसे ही शरीर में भरा जल ही है जीवन ।

धूप में निकले तो कहीं ठंडी छांव में कुछ पल रह ले ,
सर पर टोपी गमछा,आँखो पर काला चश्मा  पहन लें,
बुज़ुर्ग हों या बच्चे नन्हे,
धूप से बचें और ये कुछ नियम समझ लें ।

हल्के कपड़े, सूती हो जाएं,
गाढ़े रंगों से दूरी बनाएँ।
शरीर को शीतल रखना कला,
वरना गर्मी करेगी हल्ला।

खान-पान में ठंडा लाए,
खीरा, ककड़ी, तरबूज़ सजाए ।
लू लगे तो मदद को चिल्लायें,
ओ.आर.एस. घोल तुरत पिलायें ।
शरीर के कपड़े थोड़े कर दे ढीले,
लू से पीड़ित को सावधानी से उठा कर छांव में ले चलें।

चलें सभी को अब हम समझाएं,
लू से खुद भी बचें, औरों को भी बचाएं।
गर्मी की इस तपी कहानी में,
ये कुछ सावधानी है सबको जाननी,
क्योंकि गर्मी से हम सब को है जान बचानी ।

रेल हमारा चले निर्बाध ,
हम रेल के कर्मयोगी सदा रहे आबाद ,
सतर्कता गई , दुर्घटना हुई हमारा मंत्र,
गर्मी से बचाओ का सतर्कता और सावधानी ही मंत्र ,
आयें हम इन सावधानी के मंत्र को अपनाये ,
गर्मी के दुष्प्रभाव से ख़ुद भी और औरों को भी बचाए ।

क्यों ले रहे राड़ ,
काट रहे पेड़ धरती का सीना फाड़,
चहूँ और कंक्रीटो का जाल,
बढ़ रहा पर्यावरण का तापमान कमाल ।

आओ पर्यावरण के तापमान को कम करने की संभालें कमान ,
लगाये सब एक पेड़ “माँ “के नाम ,
और यही होगा सही में भारत माता को अपना सलाम ।

जय हिंद

– “शेखर “
डॉ चंद्रशेखर झा
भारतीय रेल स्वास्थ्य सेवा ‘२०o३
अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,
पूर्व मध्य रेलवे, डीडीयू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |