मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

75 प्रतिशत उपस्थिति नही होने पर छात्र परीक्षा फार्म भरने से होंगे वंचित

On: Saturday, April 19, 2025 4:11 PM

टिकारी संवाददाता: एस एन सिन्हा कालेज टिकारी के छात्र-छात्राओं को अब वर्ग में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित करना होगा। उक्त बाबत प्रभारी प्राचार्य डा. उदय पासवान द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमे बीए एवं बीएससी सत्र 2024-28 के द्वितीय सेमेस्टर एवं सत्र 2022-25 के पार्ट थ्री में नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ माता-पिता से अपील की गयी है। नोटिस में कहा गया है कि उक्त सत्र के कक्षा का वर्ग संचालन किया जा रहा है। किन्तु कुछ छात्र-छात्रा वर्ग कक्ष में शामिल नही हो रहे हैं। परीक्षा फार्म भरने के लिए 75प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। प्रभारी प्राचार्य डा. पासवान ने बताया कि सूचना के बाबजूद वर्ग से अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत की अनुमति नहीं दी जाएगी और इसके जिम्मेवार स्वयं छात्र-छात्रा के साथ उनके माता-पिता और अभिभावक होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
विश्व सनातन–भारत जोड़ो यात्रा’ लिखे स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद | हम पार्टी के नेता सुरेन्द्र मांझी का महावीर कैंसर संस्थान पटना में इलाज के दौरान निधन; क्षेत्र में शोक की लहर | गया में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक, 1.32 करोड़ से अधिक की सहायता वितरित | महिलाओं की रचनात्मकता और स्वास्थ्य संवाद को समर्पित रहा मगध पुस्तक मेला का दूसरा दिन | ब्रेकिंग न्यूज़: गया के चाकंद में भीषण आगलगी, घर में झुलसकर दंपति की मौत  | बेलागंज में सख्त वाहन जांच, 10 वाहनों से ₹91 हजार का जुर्माना, कई वाहन जब्त | गया के खिजरसराय में करंट से तीन की मौत, प्रशासन ने हाईटेंशन तार टूटने की खबरों को किया खारिज | वज़ीरगंज में जीविका का रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला: 1872 युवाओं का पंजीकरण, 938 को मिला रोजगार प्रस्ताव | आरा–गढ़हनी सेक्शन में मेमू ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा | गांधी मैदान में मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज़, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन |