मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

FCI गया के फतेहपुर केंद्र का CGM(NEZ) ने किया निरीक्षण, किसानों ने सराहा त्वरित भुगतान और सुविधाएं

On: Wednesday, April 9, 2025 3:07 AM

गया: भारतीय खाद्य निगम (FCI) के मंडल कार्यालय, गया के अंतर्गत आने वाले WPC फतेहपुर केंद्र पर आज CGM (North East Zone) श्री राजगोपाल ने मंडल प्रबंधक श्री शतानीक के साथ निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं क्रय की व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से सीधा संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि FCI द्वारा 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है, जो कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है। किसानों ने यह भी बताया कि भुगतान की प्रक्रिया त्वरित है और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा।

किसानों ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि श्रमिकों और बोरियों की व्यवस्था भी निगम द्वारा की गई है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ता और खरीद प्रक्रिया सरल बन गई है।

निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी श्री टुनटुन कुमार एवं क्रय प्रभारी श्री धीरज कुमार भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान CGM ने PACS अध्यक्षों से भी मुलाकात की, जहां स्थानीय स्तर पर खरीद केंद्रों की सक्रियता पर चर्चा हुई। PACS अध्यक्षों ने इस वर्ष खरीद को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे |