मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मां तारा नगरी केसपा में राजकीय महोत्सव की घोषणा, पर्यटन विभाग से मिला 10 लाख का आवंटन

On: Sunday, March 23, 2025 5:01 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतगर्त केसपा ग्राम में लोक आस्था का महाकेंद्र मां तारा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पूजा को राजकीय महोत्सव के रूप में मनाने के लिए बिहार सरकार ने 10 लाख रुपए प्रदान किया है। राजकीय महोत्सव हेतु राशि आवंटित होने की सूचना के बाद श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से मां तारा के माहात्म्य के मद्देनजर महोत्सव की सरकार से मांग करते आ रहे स्थानीय ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से पोस्टकार्ड अभियान और हस्ताक्षर अभियान चलाकर महोत्सव की मांग के समर्थन में आंदोलन शुरू की गई थी। इसी का यह प्रतिफल है और लोग इसे जनता की जीत मान रहे है। साथ ही महोत्सव हेतु आवंटित राशि को 31 मार्च के पूर्व खर्च करने के डेटलाइन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मां तारा देवी मंदिर में चैत्र महा अष्टमी की रात्रि में महोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आगामी 5 अप्रैल को महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम तय है। ऐसे में कार्यक्रम के पूर्व आवंटित राशि खर्च करना कैसे संभव है चिंता का विषय बना है। आयोजन से जुड़े अन्य ग्रामीणों का मानना है कि सरकार को राजकीय महोत्सव की घोषणा और पहले करनी चाहिए थी। वहीं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ कुमार ने क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावना को देखते हुए मां तारा महोत्सव को प्रतिवर्ष नियमित रूप से मनाने की सरकार से मांग की है। ताकि केसपा एक ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी |