मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की हो रही सराहना, बचपन के दिनों को लोगों ने किया याद

On: Sunday, March 16, 2025 4:07 PM

देवब्रत मंडल

पाँचमुहानी कला परिषद, लोको कॉलोनी के तत्वावधान में पिछले दिनों कई धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती पूजा से कार्यक्रम और आयोजनों की हुई शुरुआत के बाद मां मनोकामना दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिर का रंग रोगन और मेन्टेन्स और महाशिवरात्रि पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद 09 मार्च 2025 को “दोस्तों का महाकुंभ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोको कॉलोनी के रहने वाले कई पुराने जमाने के साथी, अभिभावकों का आगमन विभिन्न राज्यों एवं जिले से हुआ। जो लोगों को जोड़ने की कड़ी को आगे बढ़ाने में सहायक साबित हुआ।

इस कार्यक्रम में बचपन में साथ बिताए पल एवं उन खेल और गेम का आयोजन किया गया, जो बचपन में इस लोको कॉलोनी में एकसाथ कभी खेला करते थे। जैसे, अंटा, गिल्ली डंडा, पिटटो, लट्टू, पतंगबाजी, कैरम बोर्ड, हौजी आदि। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ” होली मिलन समारोह” था। दूर प्रदेशों और जिलों से आए वर्षों से बिछड़े साथियों ने इस का आनंद उठाया। एक बार फिर यह पल यादगार बन गया, जैसा कि 2024 में 25 फरवरी को “पुनर्मिलन उत्सव” के दौरान हुआ था। इसके बाद 11 मार्च को “पाँचमुहानी कला परिषद, लोको कॉलोनी, गया” के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गया शहर के कई गण्यमान्य और वार्ड नं 04, 05, 06 सहित अन्य कई वार्ड के लोग शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की मौजूदगी से यह समारोह यादगार बन गया।

लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम के आयोजनों को सफल बनाने में सभी का सहयोग और सहभागिता महत्वपूर्ण रही। कला परिषद के देवब्रत मंडल ने बताया कि सामाजिक बंधन और एकजुटता की यह परंपरा इस लोको कॉलोनी में सदियों पहले से चली आ रही है। इस तरह के आयोजन से समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने की कोशिश हमेशा से परिषद करती रही है। उन्होंने बताया इस बीच रमजान का पाक़ महीना भी शुरू हो चुका है। इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के साथियों का सहयोग मिला जो सामाजिक सौहार्द और गंगा जमुना तहज़ीब की एक मिसाल पेश किए। पाँचमुहानी कला परिषद, लोको कॉलोनी, गया के सदस्यों ने इसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |