मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

On: Thursday, March 13, 2025 4:25 PM

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के घासी बिगहा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या मारपीट कर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

पति पर हत्या का आरोप

मृतका की पहचान उषा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घासी बिगहा निवासी उदय यादव की पत्नी थी। मृतका के पिता चंद्रिका यादव ने थाने में लिखित आवेदन देकर पति और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उषा देवी के साथ शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ना की जा रही थी। 10 दिन पहले गांव में इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।

पति ने की दूसरी शादी

सूत्रों के अनुसार, मृतका के पति उदय यादव ने करीब एक माह पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से पारिवारिक विवाद और बढ़ गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण उषा देवी की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने |