मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान पर जानलेवा हमला, इलाज के क्रम में मौत , स्वजनों में मचा कोहराम

On: Sunday, March 9, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के पूरा ग्राम के रहने वाले सीआरपीएफ के एक जवान की मौत रविवार को हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी विनोद शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र प्रवीण शर्मा छुट्टी में अपने घर आए हुए थे। पिछले शुक्रवार की देर रात्रि उनके साथ मारपीट की घटना घटी थी। स्वजनों के मुताबिक प्रवीण घटना की रात्रि आवश्यक कार्य से अपने घर से गया जाने के लिए निकले थे। इसी क्रम में महमन्ना ग्राम के समीप बदमाशों द्वारा प्रवीण के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे प्रवीण के सिर पर गंभीर चोट आ गयी थी। आननफानन में उसे मिलिट्री अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जंहा इलाज चल रहा था। रविवार को प्रवीण की मौत हो गई। मौत खबर आते ही गांव में मातम पसर गया। स्वजनों में कोहराम मच गया। इधर मौत की खबर के बाद टिकारी थाना की पुलिस हरकत में आई और बदमाशों की खोज खबर लेने में जुट गई। थाना सूत्रों के अनुसार थाना में घटना की शनिवार को शिकायत की गई थी। इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि |