मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तपोवन में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Sunday, March 9, 2025 4:44 AM

रिपोर्ट: गौरव सिंह

गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह अरई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार को ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अतरी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अतरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार और मोहड़ा सीओ राकेश रंजन मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

मामले को लेकर महेश्वरी राम, किशोरी चौधरी और अशोक कुमार द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई। मोहड़ा सीओ राकेश रंजन ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस हरकत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मूर्ति की मरम्मत कराकर जल्द ही पुनः स्थापित किया जाएगा।

इस घटना के संबंध में अतरी थाना के अपर थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। तपोवन एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |