मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत, अस्पताल में शव रखकर आक्रोशित कर रहे मुआवजा की मांग

On: Saturday, March 1, 2025 5:04 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के बेलहड़िया मोड़ के समीप शनिवार को ठेकदार का बिजली के काम कर रहे एक मजदूर की मौत करंट का झटका लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिकारी पीएसएस से निकली विद्युत फीडर के तार का नवीकरण कर कवर वायर लगाया जा रहा था। इसी क्रम में एक कर्मी बेलहड़िया मोड़ के पास स्थित एक पोल पर चढ़ा था जहां करंट के झटका से पोल से नीचे गिर गया। घायल अवस्था मे उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आननफानन ठेकदार शव को सीधे उसके घर भेज दिया।

मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भरहर ग्राम के रामफल मण्डल के 27 वर्षीय पुत्र राजू मण्डल के रूप में हुई है। राजू के भाई अशोक ने बताया कि राजू विगत दो माह से संवेदक के माध्यम से बतौर मजदूर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद संवेदक द्वारा शव को घर पर भेज दिया गया जहां से देर शाम पुनह शव को टिकारी अस्पताल लाया गया है। जंहा आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की मांग के साथ संवेदक द्वारा संवेदनहीनता और अमानवीय व्यवहार के लिए कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खबर लिखें जाने तक स्वजन व आक्रोशित अस्पताल के मुख्य दरवाजा पर शव रखकर अपनी मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |