मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास चोरी के पांच मोबाइल के साथ पकड़ा गया शातिर बदमाश

On: Monday, February 24, 2025 1:48 PM

रिपोर्ट : देवब्रत मंडल

गया जंक्शन पर इन दिनों भीड़ है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों की सामान को चुराने वाले अपराधी अपना हाथ साफ करने के फिराक में लगे रहते हैं। वहीं गया जंक्शन पर रेल पुलिस और आरपीएफ के पदाधिकारी एवं बल के जवानों द्वारा सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गया रेल थाना की पुलिस ने टिकट बुकिंग काउंटर के पास से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।

गया रेल थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजेश पासवान नामक एक अपराधी को चोरी के पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के कीमती सेट हैं। उन्होंने बताया गिरफ्तार राजेश पासवान गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गंगुआर गांव निवासी विशम्भर पासवान का पुत्र है। रियलमी कंपनी के तीन तथा ओप्पो और वीवो कंपनी के मोबाइल को जब्त करते हुए अवर निरीक्षक पिंटू कुमार चौधरी ने आरोपी के विरुद्ध कांड अंकित कराया है। आरोपी को रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय के समक्ष उपस्थापित कराया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद |