मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मद्य निषेध विभाग के हत्थे चढ़ा बोधगया का शराब माफिया राजेश यादव, 781 बोतल शराब बरामद

On: Thursday, February 20, 2025 1:57 PM

देवब्रत मंडल

गया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने गया जिले में अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब संग्रहण एवं बिकी करने के मामले में एक व्यक्त्ति को गिरफ्तार किया है। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन ने बताया कि मोचारिम, थाना-बोधगया से राजेश यादव, पिता-स्व. रामचन्द्र यादव, ग्राम मोचारिम, थाना-बोधगया, गया को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 216 केन बियर, 38 बोतल बियर तथा 167 बोतल व्हिस्की बरामद किया गया है। उन्होंने बताया छापामार दल में अभिषेक कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, रौशन कुमार , सअनि अंजन कुमार साह, सअनि नूरी बानों, सअनि शशि कुमार गुप्ता, मद्यनिषेध सिपाही, सोनी कुमारी, मद्यनिषेध सिपाही तथा सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया कि विभाग की दूसरी टीम ने गोपालपुर चौक (सर्विस रोड) के पास थाना शेरघाटी के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 360 बोतल शराब बरामद किया है। शराब का परिवहन टेम्पो से किया जा रहा था। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई लेकिन दो टेम्पो को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया जप्त विदेशी शराब की कुल मात्रा लगभग 192 लीटर है। यहां की गई
छापामारी में शामिल थानाध्यक्ष सह-निरीक्षक मद्यनिषेध प्रभात विद्यार्थी, अवर निरीक्षक बमबम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार साह मद्यनिषेध, सिपाही मोहित कुमार एवं गृह रक्षक के जवान शामिल थे। सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बाद गया जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम को सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री व परिवहन की सूचना आम आदमी देते हैं तो त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सूचक का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |