मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, आठ घायल

On: Friday, February 7, 2025 3:38 PM
दुर्घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

वजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग पर चौधरी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने के बाद वाहन असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसमें सवार एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार, राजगीर से स्कॉर्पियो सवार सभी लोग वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरी मोड़ के पास पहुंचा, अचानक टायर फट गया। इससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी बिजली के खंभे से जोरदार टकरा गई

हादसे में करिश्मा कुमारी की मौत, सभी घायलों को एएनएमसीएच रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एएनएमसीएच) रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दीपनगर निवासी करिश्मा कुमारी (युवती) की मौत हो गई

घायलों की पहचान

इस भीषण हादसे में घायल होने वालों में राजगीर निवासी सुनील मालाकार, अनिल मालाकार, अमित मालाकार, जूली देवी, आयुषी कुमारी, मुस्कान कुमारी और आर्यन कुमार शामिल हैं।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |