मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जन वितरण विक्रेताओं की मांग को लेकर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का संघर्ष 7वें दिन भी जारी, विधायक से मिला समर्थन

On: Friday, February 7, 2025 2:36 PM

गया: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह और जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव के नेतृत्व में विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी से मिला। प्रतिनिधियों ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

विधायक ने दिलाया भरोसा, मंत्री से मुलाकात का वादा

विधायक मनोरमा देवी ने विक्रेताओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पटना जाकर मंत्री महोदय से स्वयं मिलेंगी और विक्रेताओं की मांगों को उनके समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो वे गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाकर अनशनकारी अंबिका यादव से भी मुलाकात करेंगी और उनके मांग पत्र को लेकर सार्थक वार्ता करेंगी।

सातवें दिन भी विक्रेताओं की हड़ताल जारी

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विक्रेताओं का आंदोलन अपने सातवें दिन भी जारी है। सभी विक्रेताओं ने अपनी-अपनी पीओएस मशीनें बंद कर खाद्यान्न वितरण पूरी तरह ठप कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अनशनकारी अंबिका यादव के साथ सम्मानजनक समझौता नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

संघर्ष को धार देने के लिए कमेटी सक्रिय

हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए जिला कमेटी ने अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर निगरानी एवं भ्रमणशील कमेटियों का गठन कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सक्रिय सदस्य लगातार प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं ताकि हड़ताल को और मजबूत किया जा सके। संगठन का दावा है कि चंद अपवादों को छोड़कर सभी विक्रेताओं ने पीओएस मशीनें बंद कर दी हैं और अनाज वितरण पूरी तरह से ठप पड़ा है।

सैकड़ों विक्रेताओं की मौजूदगी

इस मौके पर सुरेश प्रसाद यादव, हरिशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, जमुना मंडल, गोपाल पासवान, राजकुमार प्रसाद, नरेश दास, सुग्रीव पासवान, राजेंद्र पासवान, शिव कुमार यादव, सुभाष यादव, सुदामा यादव, उपेंद्र साव, नरेश साव सहित बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों जन वितरण विक्रेता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग |