मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

विदाई समारोह में छात्रों को समय का सदुपयोग करने की दी गई सीख

On: Sunday, February 2, 2025 8:16 AM

टिकारी संवाददाता: ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में दशम वर्ग के छात्रों की विद्यालय सत्र पूर्ण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत अकादमिक निदेशक देवराजन कुमार सिन्हा, प्राचार्य राकेश कुमार, उप प्राचार्य संतोष कुमार एवं मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। वहीं विद्यालय के नवम एवं अष्टम वर्ग की छात्राओं द्वारा सरस्वती आराधना पर नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। दशम वर्ग के छात्रों को सम्बोधित करते हुए अकादमिक निदेशक देवराजन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस क्षण का बेसब्री से इंतजार होता है जब विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सींचे गये छात्र अपनी उपलब्धि व प्रतिभा को साबित कर देश विदेश के अलग अलग जगहों पर अपना परचम लहरायेंगे। स्कूल के निदेशक रोमित कुमार ने छात्रों को जीवन में अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। साथ ही साथ समय का सदुपयोग करने की सीख छात्रों को दी। विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हृदय का एक कोना खुशी से झूम रहा है तो एक कोना गम में भी है। छात्रों को जीवन में लक्ष्य प्राप्ति की शुभकामना दी। विद्यालय के उप प्राचार्य संतोष कुमार ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा में छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई व विद्यालय के कीर्तिमान में एक नया अध्याय जुड़ने की बात कही। वहीं दूसरी ओर विदाई समारोह के मौके पर अष्टम व नवम के छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य व गायन की प्रस्तुति अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में देकर सबका मन मोहा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दशम वर्ग के सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व भविष्य के लिए शुभकामना दी गई। जानकारी हो कि आगामी 15 फरवरी से सीबीएसई द्वारा दशम वर्ग की परीक्षा आयोजित किया जाना है जिसमें सभी छात्र सम्मलित होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |