मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीयूएसबी के एनएसएस इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान 

On: Friday, January 31, 2025 3:57 PM

टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत विश्वविद्यालय परिसर में  सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और जनता में जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना था। पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि जागरूकता अभियान की शुरुआत रैली के माध्यम से मिल्खा सिंह खेल परिसर से हुई। रैली का समापन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हुआ जंहा कार्यक्रम अधिकारी डा. अनिल कुमार और डा. परिजात प्रधान ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के संकाय समन्वयक प्रो. बुधेन्द्र सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारे स्वयंसेवक हमेशा समाज में सुरक्षा और भलाई को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय के सामने एनएच 120 पर एक मानव श्रृंखला बनाई गई जो सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के मिशन में एकता का प्रतीक थी। स्वयंसेवकों ने यात्रियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता गतिविधियों के बाद सभी कार्यक्रम अधिकारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा प्रथाओं को बनाए रखने और बढ़ावा देने की शपथ ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |